दीपक मिशवाण

ऋषिकेष – आर्थिक तंगी से परेशान लोगों के लिए यह खबर काफी उपयोगी हो सकती है। बता दें जो लोग गंभीर बिमारी से पीड़ित हैं और आर्थिक परेशानी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। उनकी मदद हंस कल्चरल सेंटर में हो सकती है।
वहीं अगर प्रतिभावान बच्चे आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं तो उनकी मदद हंस कल्चरल सेंटर कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, राज्य में गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब जरूरतमंद 63 लोगों को शहर में हंस कल्चरल सेंटर द्वारा 25 लाख रूपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। बता दें मदद की राशि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों गरीब बच्चों को दी गई।

इस दौरान कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हंस फाउन्डेशन द्वारा राज्य में गरीब जरूरतमंद लोगों की करोड़ों रूपये की आर्थिक सहायता की जा रही है और सही मायने में यही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *