उत्तराखंड :-उत्तरकाशी 10 सितम्बर 2017
आपदा कन्ट्रोल रूम से प्राप्त.जानकारी के अनुसार लम्बगांव मोटर मार्ग पर उप तहसील धौन्तरी के अन्तर्गत चुलिखेत स्थान पर आज करीब साढे़ तीन बजे साय एक टेम्पू नम्बर- UK-10 C- 0553 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैं।
उक्त टेम्पू में 03 ब्यक्ति सवार थे। जिसमे 01 घायल तथा 02 लोगों की मृत्यु हो गयी है।
मृतक ब्यक्ति के नाम-
1- देवेन्द्र सिंह पुत्र सूरत सिंह, उम्र 50 वर्ष, ग्राम भटवाडी, तहसील भटवाडी, उत्तरकाशी।
2- चन्दरबीर सिंह पुत्र विक्रम सिंह, उम्र 52 वर्ष, ग्राम धराली, तहसील भटवाडी, उत्तरकाशी।
घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में उपचार हेतु लाया जा रहा हैं।
मीडिया रिपोर्ट :- जि. सू. अ.
उत्तरकाशी।