कुछ चीजें भगवान कृष्ण को बहुत पसंद हैं अगर इन चीजों को जन्माष्टमी के दिन घर पर लाया जाए तो इससे भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं। जिस घर में ये सभी चीजें होती हैं भगवान कृष्ण की कृपा हमेशा उस घर पर बनी रहती है और कभी भी घर में धन-धान्य और सुख की कमी नहीं होती है। अगर आप भी भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन इन चीजों को घर में जरूर रखें ….
घी :-
गाय श्री कृष्ण को बहुत प्रिय हैं, गाय के दूध से बना घी ही भगवान कृष्ण को अर्पण किया जाना चाहिए, इसे हमेशा घर में भी रखें।
चंदन :-
चंदन का तिलक शीतल होता है उसे धारण करने से पापों का नाश होता है। इसकी खुशबू से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान कृष्ण को चंदन बहुत प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन भगवान को चंदन का तिलक लगाएं।
बांसुरी :-
जिस घर में बांसुरी रखी होती है वहां प्रेम और धन की कोई कमी नहीं रहती है। बांसुरी से घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान कृष्ण तो बिना बांसुरी के अधुरे से लगते हैं जिस घर में बांसुरी होती है भगवान कृष्ण स्वयं उस घर में निवास करते हैं।
माखन-मिश्री :-
जन्माष्टमी के दिन घर में मक्खन जरूर रखें अगर घर पर बना सकते हैं तो मक्खन अपने हाथों से घर पर तैयार करें, अगर बनाने का समय न हो तो बाजार से मक्खन खरीद कर लाऐं। इस दिन कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाऐं। कान्हा बहुत प्रसन्न होंगे।
पंचामृत :-
जन्माष्टमी वाले दिन तुलसी, शहद, दूध, दही और गंगाजल को मिलाकर पंचामृत तैयार करें, इस पंचामृत से भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
