घनसाली ब्रेकिंग:-
घनसाली में भाजपा की बढ़ी मुसीबत, दर्शन लाल आर्य आज करने जा रहे नामांकन।

घनसाली में भाजपा की मुश्किलें बढ़ गयी है।
घनसाली से भाजपा के टिकट के लिए अपनी दावेदारी कर रहे दर्शन लाल आर्य ने आखिर में चुनाव को लेकर अपने तेवर कड़े करते हुए आज अपने समर्थको के साथ नामंकन करने जा रहे है।
आज अपने नामांकन से पहले
सुबह सुबह प्रथम केदार बेलेश्वर धाम के दर पर अपना माथा टेकने और आशीर्वाद लेने अपने समर्थको के साथ पहुंचे दर्शन लाल आर्य।
दर्शन लाल आर्य ने बताया कि वह निर्दलीय अपना नामांकन दाखिल करेंगे और जनता की लड़ाई लडेंगे जिसमे उन्हें विश्वास है कि जनता का साथ उन्हें मिलेगा।
आपको बताते चले कि दर्शन लाल आर्य द्वारा थोड़े समय के अंतराल में क्षेत्र में एक विशेष पहचान बनाई गई है।
आज क्षेत्र में वह किसी पहचान के मोहताज नही है।
लिहाजा उन्होंने भरोसा है कि जनता उनको आशीवार्द देगी और वह जनता की विकास की लड़ाई लड़ेंगे।