मेष (Aries): कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इस का ध्यान रखिएगा। मानसिक रूप से आप की एकाग्रता कम रहेगी। धन सम्बंधी लेन-देन में ध्यान रखिएगा। भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद आप बेहतर महसूस करेगें। पारिवारिक वातावरण में सुख- शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।

वृषभ (Taurus): गृह एवं संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिलेंगे पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बनने की संभावना है। व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा। फिर भी मध्याह्न के बाद संभलकर चले शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजीनिवेश करते हुए सावधानी बरतिएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के विषय में संभलकर चलिएगा।
मिथुन (Gemini): दिन अनुकूलता भरा और लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा। किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रहना पड़ सकता है। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है।

कर्क (Cancer): उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विध्न आने की भी संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद व्यवसायिक क्षेत्र में आप के लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा।

सिंह (Leo): आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। ईष्टदेवता का नामस्मरण एवं आध्यात्मिकता का अनुसरण इन समस्याओं का निवारण है। यथासंभव आपने उच्च अधिकारी, प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा।

कन्या (Virgo): प्रातः काल का समय मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक बीत जाएगा। भागीदारों के साथ भी आज सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का सामना करना होगा। स्वास्थ्य आपको सताएगा। आकस्मिक धनलाभ आपकी चिंता को कम करेगा।

तुला (Libra): आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को आप सफल बनाएंगे गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता बनी रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। मध्याहन के बाद आप की प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और आप मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएँगे।

वृश्चिक (Scorpio): मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। इसलिए मानसिक रूप से समतुला बनाए रखे विद्यार्थिगण आज अभ्यास और कैरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएँगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त होगी।

धनु (Sagittarius): पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करे माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn): आज आवश्यक निर्णय लेने के लिए वैचारिक दृढ़ता और स्थिरता को सर्वप्रथम स्थान देना होगा। मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी जो कि आनंददायी रहेगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। परंतु मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से आपका मन अस्वस्थ हो जाएगा।
कुंभ (Aquarius): आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। मध्याह्न के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मीन (Pisces): आज का आप का दिन शुभफलदायी है शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साह बना रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। परंतु मध्याहन के बाद अपने पर संयम रखिएगा, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगडा होने की संभावना है। धन संबंधित लेनदेन में सावधानी बरते मानसिक रूप से आज आप अधिक स्वस्थ रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *