मेष (Aries): आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा। गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि लेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी । क्रोध और वाणी पर संयम रखें। हित शत्रु आपको हानि न पहुंचा सकते हैं, उनसे सावधान रहें।
वृषभ (Taurus): आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सहकुटुंब किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर जाकर आनंद में दिन व्यतीत करेंगे स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसने वाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
मिथुन (Gemini): आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में असफलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।
कर्क (Cancer): आज का दिन शांत रहकर गुजारने की चेतावनी देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी। आकस्मिक खर्च होगा। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है। यात्रा, प्रवास और नए कार्य की शुरुआत न करना हित में रहेगा। पेट तथा पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं।
सिंह (Leo): आज परिवार में मनमुटाव का वातावरण रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आएंगे। मां का स्वास्थ्य खराब होगा। मन में नकारात्मक विचार आने से उदासी अनुभव करेगें। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरी-पेशावालों को नौकरी में चिंता रहेगी। स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहे
कन्या (Virgo): शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। गूढ़ और आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि मिलेगी।
तुला (Libra): आज के दिन आपकी मानसिक स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले नए कार्य का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से परिजनों के साथ वादविवाद नहीं होगा। अपनी जिद्द छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक (Scorpio) परिजनों के साथ आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। आनंददायक प्रवास होगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। सामान्य रूप से पूरा दिन खुशहाली में व्यतीत होगा।
धनु (Sagittarius): आज का दिन कष्टदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखे। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। अदालत सम्बंधी काम-काज में सावधानीपूर्वक कदम उठाएंगे।
मकर (Capricorn): आज के लाभदायक दिन में आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन-लाभ होगा। मित्रों, सम्बंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
कुंभ (Aquarius) आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे।
मीन (Pisces) आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वादविवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी। पुत्र के साथ मतभेद बढ़ेगा।