मेष (Aries): आज आपके ऊपर गणेशजी का आशीर्वाद रहेंगा इसलिए दिनभर मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है।
वृषभ (Taurus): आज दिनभर आनंद मन पर छाया रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थितरूप से आप आगे बढ़ा पाएंगे और योजना के अनुसार कार्य भी कर पाएंगे। अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे।

मिथुन (Gemini): दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। पेट में अजीर्णता रहने के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा।
कर्क (Cancer):आज आप संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी।
सिंह (Leo): भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिकरुप से भी आपको लाभ होगा।
कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी।
तुला (Libra): आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा ऐसा गणेशजी का आशीर्वाद हैं। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेंगे। शारीरिक तथा मानसिकरूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। मन चिंताग्रस्त रह सकता है। दुर्घटना से बचें। कुटुंब और सगे-सम्बंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है।
धनु (Sagittarius): आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। मनपसंद पात्र के साथ सुखद क्षण बीतेगा।

मकर (Capricorn): परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना पड़ेगा जो कि लाभप्रद रहेगा।
कुंभ (Aquarius): प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें।
मीन (Pisces): अनैतिक कार्यों में न उलझे क्रोध और वाणी पर संयम बरतिएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। रोगों के इलाज के पीछे धन के खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *