नई दिल्ली।एक्सप्रैस समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विवेक गोयनका और दैनिक समाचार पत्र द हिन्दू के पूर्व एडिटर इन चीफ एन. रवि को आज सर्वसम्मति से देश की सबसे बड़ी समाचार एजैंसी प्रैस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पी.टी.आई.) का क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया। गोयनका (60) ने रियाद मैथ्यू की जगह ली जो मनोरमा प्रबंधन के वरिष्ठ सहायक सम्पादक और सदस्य है।