राशिफल:
ज्योतिषाचार्य पं वीरेन्द्र प्रसाद पैन्यूली 9416095754
मेष (Aries): शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। धर्म का काम करने में धन खर्च होने की स्थिति होगी। लुभावने ऑफरों में न पड़ें। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों में ठगाई होने की संभावना है।
वृषभ (Taurus): आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग है। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। प्रवास-पर्यटन का योग है। आज विशेष रूप से महिला वर्ग से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के संबंधों में प्रगाढ़ आत्मीयता का अनुभव करेंगे। भाई-बंधुओं से तथा बुजुर्ग लोगों से लाभ होंगे।
मिथुन (Gemini): आज आपका हरेक कार्य सरलतापूर्वक सम्पन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार के कारण आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाएगा। सरकारी कार्यों में आने वाले अवरोध दूर होंगे और मार्ग आसान बनेगा।
कर्क (Cancer): शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेगें। नौकरी पेशा वालों को लाभ हो सकता है।
सिंह (Leo): आप स्वास्थ्य के बारे में विशेष ध्यान रखे क्रोध और वाणी को वश में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। बाहर खाने-पीने से तबियत खराब हो सकती है। आपके मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों, इसका ध्यान रखें। इस समय आध्यात्मिकता का सहारा मन हो राहत देगा।
कन्या (Virgo): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्य जीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। भागीदारी के लिए समय अनुकूल है, ऐसा गणेश जी कहते हैं। प्रवास-पर्यटन की संभावना है।
तुला (Libra): आज नौकरी पेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है। आपके परिश्रम प्रगति की तरफ ले जाएँगे। संतान के बारे में शुभ समाचार मिलेगें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण होगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपमें शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश कलह का वातावरण रहने से आपका मन उदास रहेगा। सार्वजनिक जीवन में अपमानित होने का अवसर आएगा। धन की हानि होगी।
धनु (Sagittas) आपका आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे। आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
मकर (Capricorn): दुविधाएं आप में निर्णय शक्ति का अभाव पैदा करेंगी, इसलिए उलझन का अनुभव होगा। तबियत थोड़ी नरम-गरम रहेगी। वाणी पर संयम नहीं होगा और वाद-विवाद में पड़ने से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा। कार्य में कम सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा।
कुंभ (Aquarius): आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। नए कार्य की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों, स्वजनों के साथ भोजन का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा का योग है। लक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी। निर्धारित कार्य सफल होंगे। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
मीन (Pisces): आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा