देवप्रयाग:-
संगम स्थल पर पूजापाठ करने आयी महिला गंगा में बह गयी। आज (मंगलवार) सुबह करीब साढे 10 बजे हुई घटना में एक महिला बह गयी उक्त महिला की पहचान 38 वर्षीय यसोदा सकलानी पत्नी प्यारेलाल सकलानी निवासी गुनोगी चम्बा टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि महिला अपने भाई डॉ0 शैलेन्द्र उनियाल एवं माँ कुमुदनी से मिलने देवप्रयाग आयी थीं। डॉ0 उनियाल राष्ट्रिय संस्कृत संस्थान में प्रवक्ता हैं। मंगलवार सुबह सभी संगम पर पूजा करने आये थे। यहाँ स्नानं पूजा के बाद अचानक यसोदा देवी का पैर फिसला और वह गंगा की तेज धारा में बह गयी। एस आई हाकम सिंह तोमर की अगुवाइ में पुलिस टीम महिला की तलाश में निकली है। महिला की एक 18 वर्षीय बेटी साक्षी व् 12 वर्षीय बेटा शिवांग है।