BJP की इस हरकत को आप क्या कहेंगे। सामान्य ज्ञान की किताब से गायब किया गया बापू, नेहरू और इंदिरा का नाम।
  • Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। सामान्य ज्ञान की किताबें किसी भी चीज के बारे में प्रारंभिक और शुरुआती जानकारी दे देती हैं। लेकिन कुछ किताबों से देश की सच्चाई को झुठलाने की कोशिश कर रही हैं। ये तो सभी जानते हैं कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। लेकिन एक किताब इस बात को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है।ये किताब भारतीय जनता पार्टी द्वारा छपवाई गई है। इन दिनों भाजपा अपने युगपुरुष दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। इस अवसर पर कई योजनाएं और कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित करते हुए चलाए जा रहे हैं। इसके साथ एकात्म मानववाद का नारा और अंत्योदय को जोड़ रहे हैं।

    कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति का गठन भी किया था। इस समिति ने अलग-अलग वर्गों के बीच दीनदयाल उपाध्याय से संबंधित तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस समिति का जिम्मा तत्कालीन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने संभाला हुआ है। साथ ही भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।

    हाल ही में इस समिति ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017 नाम से एक पुस्तिका भी प्रकाशित की गई है। लाखों की संख्या में यह पुस्तिका बच्चों को सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में बांटी गई। सामान्य ज्ञान की इस पुस्तिका में भारत के इतिहास से जुड़ी कई बातों का उल्लेख है। इस पुस्तिका के आधार पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

    70 पेज की इस पुस्तिका में पेज नंबर 34 पर सामान्य ज्ञान का एक चैप्टर है। शीर्षक है- भारत में प्रथम। इस चैप्टर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति, गवर्नर जनरल, उप राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, उप प्रधानमंत्री आदि के नाम बताए गए हैं। लेकिन इसमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बारे में जिक्र नहीं किया गया है।

    Navodayatimesवहीं इसमें भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री का भी नाम इसमें नहीं है। हालांकि भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी का नाम इसमें लिखा गया है। गौरतलब है कि इस किताब में गांधी परिवार का नाम शामिल नहीं किया गया है। लेकिन किताब में भारत रत्न से सम्मानित प्रथम महिला के रूप में इंदिरा गांधी का नाम लिखा गया है।

    इसके अलावा पेज नंबर 7 पर हमारे महापुरुष शीर्षक का एक चैप्टर है। इसमें महापुरुषों की सूची में स्वामी विवेकानंद, भीमराव अंबेडकर, गुरु गोविंद सिंह, बिरसा मुंडा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नानाजी देशमुख, मदनमोहन मालवीय, डॉ हेडगेवार, वीर सावरकर, कबीर दास, पटेल और लक्ष्मीबाई के नाम हैं। इस लिस्ट में महात्मा गांधी का नाम नहीं है। यहां तक की पूरी किताब में कहीं भी महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के रूप में नहीं बताया गया है।

    किताब में पेज नंबर 39 पर एक कॉलम है जिसमें लिखा है किसने क्या कहा? इसमें से भी जवाहर लाल नेहरू का नाम नहीं है। इतिहास पुरुष के तौर पर इसमें महात्मा गांधी, तिलक, शास्त्री के अलावा श्याम लाल गुप्ता, बोस और दयानंद के नाम हैं। यहां तक की इस सूची में युधिष्ठिर और दुर्योधन को भी महापुरुषों में शामिल किया गया है। साथ ही वेद व्यास, चाणक्य नीति, पंचतंत्र और जातक कथा के भी कथन शामिल हैं।

    इसके पेज नंबर 41 पर आर्थिक परिदृश्य शीर्षक से जो बातें बताई गई हैं, उसमें सबसे पहला प्वॉइंट है- भारत सरकार द्वारा किस वर्ष में योजना आयोग को समाप्त किया गया है? दूसरा और तीसरा प्वॉइंट नीति आयोग पर है। आगे के प्वॉइंट में आरएसएस के अनुशांगिक संगठन भारतीय मजदूर संघ को भारत का सबसे बड़ा मजदूर संगठन बताते हुए शामिल किया गया है।

    किताब के आगे के चैप्टर में सामान्य ज्ञान पूरी तरह से मोदी पर आधारित है। सम-सामयिकी शीर्षक के तहत पहला ही प्वॉइंट है मेक इन इंडिया का नारा किसने दिया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। आगे का सामान्य ज्ञान मोदी सरकार की योजनाओं के नामों पर केंद्रित है।

    किताब में संविधान के बारे में सामान्य ज्ञान देते हुए बताया गया है कि किन-किन देशों से क्या-क्या इस संविधान में शामिल किया गया है। यह भी कि भारत का संविधान में विधि निर्माण की प्रक्रिया को ब्रिटेन के संविधान के समान रखा गया है। इससे आभास होता है कि भारतीय संविधान हमारा कम और विदेशी प्रभाव वाला ज्यादा है।

    वहीं उत्तर प्रदेश के इतिहास के बारे में किताब में लिखा है कि वाराणसी शहर भगवान शिव के त्रिशूल पर स्थित है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अबतक के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट भी इस किताब में नहीं है।

    मीडिया रिपोर्ट द्वारा navodayatimes.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *